नई दिल्ली, 12 मार्च 2026: मध्य पूर्व में युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल-गैस आपूर्ति प्रभावित होने से देश में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की किल्लत गहरा गई है। इस संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पेट्रोल डीजल और एलपीजी की आपूर्ति की मॉनिटरिंग और समन्वय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में तीन मंत्रियों की उच्चस्तरीय कमिटी गठित की गई है।
कमिटी में कौन-कौन है इस कमिटी में?
गृह मंत्री अमित शाह
विदेश मंत्री एस. जयशंकर
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी
देश के कई बड़े शहरों में इन दिनों गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। दिल्ली मुंबई लखनऊ भोपाल चंडीगढ़ और अन्य शहरों में लोग घरेलू सिलेंडर भरवाने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। कई जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं जिससे होटल रेस्तरां और छोटे व्यवसाय प्रभावित हुए हैं।
ये भी देखे: मध्य पूर्व युद्ध के बीच सऊदी क्रूड ऑयल से लदा पहला टैंकर मुंबई पहुंचा, कैप्टन की सूझबूझ से मिली कामयाबी