सोनप्रयाग में केदारनाथ मार्ग पर भरभराकर गिरा पहाड़, लोगों में अफरा-तफरी

by TheUnmuteHindi
सोनप्रयाग में केदारनाथ मार्ग पर भरभराकर गिरा पहाड़, लोगों में अफरा-तफरी

सोनप्रयाग में केदारनाथ मार्ग पर भरभराकर गिरा पहाड़, लोगों में अफरा-तफरी
उत्तराखंड : उत्तराखंड में मॉनसून की मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं भारी बारिश के बीच राज्य में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गईं हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पहाड़ खिसकते नजर आ रहे हैं। ऐसे में रास्तों से गुजरने वाले लोगों की जान पर आफत बन आई है। इस बीच सोनप्रयाग में केदारनाथ मार्ग से लैंडस्लाइड का रूह कंपाने वाला मंजर सामने आया है। यहां पर पहाड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पहाड़ के गिरते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात रही कि इस घटना की चपेट में कोई नहीं आया। न ही किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ। लोग बाल बाल बच गए। बहराल उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। पिछले साल भी इन दिनों उत्तराखंड से लैंडस्लाइड की कई घटनाएं सामने आती थीं। उत्तराखंड में इस प्रकार की स्थिति लगातार चिंताजनक और खतरनाक है। इस ओर चेतना होगा और प्रकृति के अनुकूल कदम उठाने होंगे। हमें यह देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पहाड़ों के साथ क्या कर रहे हैं। पहाड़ों के कटाव पर सड़कें, हाईवे बनाने और विकास लिए पहाड़ों पर बढ़ती मशीनरी गतिविधियां हमें विनाश तक ले जा सकती हैं। वहीं लैंडस्लाइड की घटनाओं के और भी कई कारण हो सकते हैं। जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

You may also like