सीरिया में फंसे 75 भारतीयों को निकाला सुरक्षित
नई दिल्ली, 11 दिसंबर :सीरिया में फैली हिंसा के भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस सफल अभियान की पुष्टि करते कहा कि उन्होंने 75 भारतीयों को सीरिया से सुरक्षित निकाला है। जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय के अनुसार, सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से सीरिया से निकालकर लेबनान पहुंचाया गया। अब वे जल्द ही व्यावसायिक उड़ानों के माध्यम से भारत लौटेंगे। निकाले गए नागरिकों में जम्मू-कश्मीर के 44 जायरीन भी शामिल थे, जो सईदा जैनब में फंसे हुए थे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक लेबनान में सुरक्षित हैं और जल्द ही उन्हें भारत भेजा जाएगा। इस अभियान में दमिश्क और बेरूत स्थित भारतीय दूतावासों ने समन्वय स्थापित किया। सीरिया में हालात तब बिगड़े, जब विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम ने दमिश्क पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति असद के लगभग 14 साल के शासन का अंत हो गया। अब वहां से भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
सीरिया में फंसे 75 भारतीयों को निकाला सुरक्षित
सीरिया में फंसे 75 भारतीयों को निकाला सुरक्षित