26
2 गुटों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 लोगों की मौत, कई घायल
गुरदासपुर, 8 जुलाई : गुरदासपुर के नजदीकी क्षेत्र में 2 गुटों के बीच पुरानी रंजिश के कारण गोलीबारी में 4 लोगों की मौत और आधा दर्जन लोग घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतकों में निरमल सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, बलराज सिंह पुत्र रवेल सिंह, बलजीत सिंह पुत्र बुढा सिंह और शमशेर सिंह पुत्र चमन लाल निवासी सभी विठवां के रूप में हुई है। दोनों गुटों के 2-2 व्यक्तियों की इस गोलीबारी में मौत हो हुई। मौके पर पहुंची डी.एस.पी. रमेश कुमार कक्कड़ और एस.एच.ओ. सतपाल सिंह थाना श्री हरगोबिंदपुर साहिब ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।