भाजपा की विधायक शैला रानी रावत का अस्पताल में हुआ निधन
देहरादून, 10 जुलाई : केदारनाथ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार देर रात यहां के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। रावत पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रावत ने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर केदारनाथ सीट से चुनाव जीतकर पहली बार उत्तराखंड विधानसभा में जगह बनाई थी। हालांकि, 2017 में रावत चुनाव हार गई थीं, लेकिन 2022 में वह भाजपा के टिकट पर एक बार फिर केदारनाथ से विधायक निर्वाचित हुईं।
भाजपा की विधायक शैला रानी रावत का अस्पताल में हुआ निधन
भाजपा की विधायक शैला रानी रावत का अस्पताल में हुआ निधन