21
राष्ट्रपति द्रौपकी मुर्मू ने खेला साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन
नई दिल्ली, 11 जुलाई : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन का खेल खेला। राष्ट्रपति मुर्मू ने रैकेट खेल में अपने कौशल का प्रदर्शन किया और साइना की प्रशंसा की। बैडमिंटन खेलने के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कई शॉट लगाए और उन्होंने कई मौके पर साइना नेहवाल को मात भी दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।