44
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया समुद्र तट का दौरा
ओडिशा, 8 जुलाई : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सुबह पुरी में समुद्र तट पर ओडिशा दौरे के दौरान कुछ समय बिताया। मुर्मू रविवार को तटीय तीर्थनगरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल हुईं। बाद में उन्होंने प्रकृति के निकट रहने के अपने अनुभव को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए साझा किया। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ऐसे स्थान हैं जो हमें जीवन के सार के करीब लाते हैं और हमें याद दिलाते हैं कि हम प्रकृति का हिस्सा हैं।