21
चंडीगढ़, 7 जुलाई : महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। वह आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माही का क्रेज कम नहीं आ है। सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी धोनी के साथ एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पोस्ट में सलमान धोनी के साथ नजर आ रहे हैं।