भूस्खलन के बाद नेपाल में 2 बसें गिरी उफनती नदी में, कई लोगों की मौत, कई लापता
नई दिल्ली, 12 जुलाई : नेपाल में भूस्खलन के बाद पर्यटकों की 2 बसें उफनती नदी में गिर गईं, जिससे 7 भारतीयों की मौत हो गई। अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोनों बसें 65 यात्रियों को ले जा रही थीं, जिनके चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग रोड पर सिमलताल इलाके में भूस्खलन के बाद त्रिशूली नदी में लापता होने की आशंका है। बता दें कि काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और गणपति डीलक्स से जुड़ी यह घटना क्षेत्र में भारी बारिश के बीच सुबह करीब साढ़े 3 बजे हुई। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि बसें राजमार्ग पर यात्रा कर रही थीं, तभी भूस्खलन हुआ, जिससे वे सडक़ से नीचे उफनती नदी में जा गिरीं तलाशी अभियान जारी है।
भूस्खलन के बाद नेपाल में 2 बसें गिरी उफनती नदी में, कई लोगों की मौत, कई लापता
20