पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं – स. हरचंद सिंह बरसट
शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के तहत राजपुरा और लालड़ू मंडी में लगाए पौधे
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए किया प्रोत्साहित
पटियाला, 11 जुलाई – पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के दूसरे चरण के तहत राजपुरा मार्किट कमेटी के अंतर्गत आने वाली मंडी में पौधारोपण किया गया। इनकी संभाल की जिम्मेदारी वहां के अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपी गई। उन्होंने कहा कि आज मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है, जिस कारण गर्मी बढ़ती जा रही है, जिसका असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। इसलिए सभी को पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग देना चाहिए, ताकि हमारा आस-पास हरा-भरा रह सके।
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में पौधे लगाए जा रहे हैं। बढ़ता प्रदूषण और तापमान पूरी मानवता के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसलिए हम सभी को पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आढ़तियों को अपने आसपास पांच-पांच पौधे लगाने व अपने जन्मदिन के अवसर पर दो-दो पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के दौरान पंजाब राज्य की विभिन्न मंडियों में अधिकारियों, कर्मचारियों, आढ़ती एसोसिएशनों, एन.जी.ओज के सहयोग से करीब 33 हजार फलदार, छायादार और औषधि पौधे लगाए गए और इस सीज़न में 35 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस मौके पर स. गुरिंदर सिंह चीमा मुख्य इंजीनियर, स. अजेपाल सिंह बराड़ जिला मंडी अफसर पटियाला, स. मनदीप सिंह जिला मंडी अफसर मुख्यालय, स. जसपाल सिंह बुट्टर निगरान इंजीनियर पटियाला, स. अमृतपाल सिंह कार्यकारी इंजीनियर, स. हरिंदर सिंह सेक्रेटरी मार्किट कमेटी राजपुरा, स. रुपिंदर सिंह लेखाकार, स. दविंदर सिंह बैदवान अध्यक्ष आढ़ती एसोसिएशन राजपुरा, विनोद हंस सहित न्यू ग्रेन मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य और समूह अधिकारी, कर्मचारी और आढ़ती उपस्थित रहे।
इसके बाद पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने मार्किट कमेटी लालडू की नई दाना मंडी में शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के तहत फलदार, छायादार पौधे लगाने की शुरुआत की। इस मौके पर स. कुलजीत सिंह रंधावा विधायक, स. वीरकरण सिंह बराड़ तहसीलदार, स. हरिंदरजीत सिंह नायब तहसीलदार, स. गुरिंदर सिंह चीमा मुख्य इंजीनियर, स. स्वर्ण सिंह डी.जी.एम. (मार्किटिंग), स. गगनदीप सिंह जिला मंडी अफसर, स. सुखविंदर सिंह कार्यकारी इंजीनियर, स. गुरमीत सिंह सेक्रेटरी मार्किट कमेटी लालडू, अशोक कुमार लेखाकार, जगदीप सिंह मंडी सुपरवाइजर, अश्वनी कुमार, सतीश राणा, हरीश मदान अध्यक्ष, सुखविंदर सिंह फौजी, कवल नैन अध्यक्ष आढ़ती एसोसिएशन, अशोक कुमार बत्रा, राकेश कुमार सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं आढ़ती उपस्थित रहे।
पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं – स. हरचंद सिंह बरसट
शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के तहत राजपुरा और लालड़ू मंडी में लगाए पौधे
18