19
झारखंड, 7 जुलाई : झारखंड के देवघर जिले में रविवार सुबह एक इमारत ढह गई और इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि देवघर के एक इलाके में सुबह करीब छह बजे दो मंजिला इमारत ढह गई और इसके मलबे से अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एक दल को तैनात किया गया है।