जयराम ठाकुर व भाजपा धनबल के अहंकार में जनता को कुछ नहीं समझते : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

by TheUnmuteHindi

जयराम ठाकुर व भाजपा धनबल के अहंकार में जनता को कुछ नहीं समझते : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू
शिमला, 8 जुलाई : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा धनबल के अहंकार में जनता को कुछ नहीं समझते। पहले उन्होंने पुरानी पेंशन प्राप्त करने के लिए सरकारी कर्मचारियों को चुनाव लडऩे की चुनौती थी और फिर विधानसभा में कहा कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार गिराने की साजिश में कांग्रेस के छह बागी विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का साथ दिया, लेकिन जनता ने धनबल की राजनीति को नकार कर कांग्रेस विधायकों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी।

 

You may also like