25
कैनेडा में पंजाबी परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत
नई दिल्ली, 12 जुलाई : कैनेडा से बहुत ही मन्दभागी खबर सामने आई है। जहां भयानक सडक़ हादसे में फरीदकोट जिले के साथ सम्बन्धित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत होने की खबर है। जानकारी के अनुसार यह परिवार गांव रोड़ी कपूरा के साथ सम्बन्धित था। जानकारी अनुसार यह परिवार कैनेडा में ही रह रहा था। मृतकों की पहचान सुखवंत सिंह बराड़, रजिन्दर कौर पत्नी, कमल कौर बेटी और छिन्दर कौर के तौर पर हुई है। यह परिवार कैनेडा (बीसी) के एबटसफोर्ड शहर में रह रहा था। सुबह जैसे ही इस दुखदाई घटना का गांव में पता चला तो चारों ओर शोक ी लहर फैल गई।