23
नई दिल्ली, 7 जुलाई : असम में भारी बाढ़ के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। नदियों के उफान पर आने के चलते लोगों को अपना घर तक छोडऩे को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य में हालत ऐसी है कि बाढ़ के चलते 55 लोगों की जान जा चुकी है और कई जिलों के 20 लाख लोग प्रभावित है। इस बीच असम में बाढ़ की स्थिति पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने इस स्थिति के कारण लोगों की हुई मौत पर दुख जताया है।