असम में बाढ़ का संकट जारी : 23 जिलों में लाखों लोग हुए प्रभावित

by TheUnmuteHindi
flood

असम में बाढ़ का संकट जारी : 23 जिलों में लाखों लोग हुए प्रभावित
गुहाटी, 3 जुलाई : असम में भीषण बाढ़ का संकट जारी है और ब्रह्मपुत्र तथा उसकी सहायक नदियों समेत प्रमुख नदियों का पानी खतरे के निशान के ऊपर बहने के कारण 23 जिलों में 11.50 लाख लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। राज्य में इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान की घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढक़र 48 हो गयी है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को तटबंध टूटने के बाद गोलाघाट जिले का दौरा किया, बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया और पीडि़त लोगों से मुलाकात की।उन्होंने बाढ़ के संकट से जूझ रहे लोगों के राहत व पुनर्वास के लिए अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। शर्मा का विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक करने का कार्यक्रम है।

You may also like